फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of assaulting repellents for dowry

दहेज के लिए मारपीट कर भगाने का आरोप

Sun, 05 Mar 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
 Accused of assaulting repellents for dowry
विवाह - फोटो : file photo

शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले मारपीट की फिर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन



जांच अधिकारी मलखान के अनुसार, पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पूजा शर्मा पुत्री कुंदनलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी शादी दो दिसंबर वर्ष 2015 को इरा ग्रुप आल्हापुर निवासी ब्रजभूषण के साथ हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन बाद उनका पति विदेश चला गया, जहां से उसने फोन किया कि उसकी शादी धोखे से की गई और वह पूजा को नहीं रखना चाहता। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शादी में पूजा के पिता ने हैसियतनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन सुसराल पक्ष के लोग उतने दहेज से संतुष्ट नही थे। वे अक्सर पूजा दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग करते। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती। कई बार उसे घर से भी निकाल दिया गया। 18 जनवरी को देवर भारत व नरेश, ससुर इंदराज गौतम व सास शांतिदेवी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed