{"_id":"5b9d4664867a557e824cf871","slug":"91537033828-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से सोने की चेन व रुपए लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से सोने की चेन व रुपए लूटे
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से सोने की चेन व रुपये लूटे
होडल। हसनपुर थाना इलाका क्षेत्र में गांव भिडूकी स्थित एक युवक से कुछ युवकों ने मारपीट कर सोने की चेन वह 6800 रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि गांव भिडुकी निवासी जयवीर ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक सितंबर की शाम करीब छह बजे अपने गांव में मौजूद था और किसी काम से कहीं जा रहा था। जाते समय रास्ते में उसे तीन चार युवकों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर में किसी चीज से मार दिया, जिससे उसके सिर में से खून निकलने लगा। उक्त युवक उसके गले से सोने की चेन और 6800 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद वह जैसे तैसे वह अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित युवक के परिजन हसनपुर थाने पहुंचे जहां पुलिस को घटना की शिकायत दी। ब्यूरो