{"_id":"5bdc88dabdec2204de740c36","slug":"71541179610-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी पुलिस ने लिया तीन दिन की रिमांड पर, दो की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का आरोपी पुलिस ने लिया तीन दिन की रिमांड पर, दो की तलाश जारी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया, दो फरार
हथीन। समीपवर्ती गांव फिरोजपुर के निकट एक बीस वर्षीया युवती के साथ हुए रेप के मामले में हथीन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सिविल कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
जांच अधिकारी एवं सिटी चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र ने बताया कि आरोपी से दो अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करके जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। पीड़िता ने सिविल कोर्ट में दिए बयान में कहा है कि जिस समय आरोपी साजिद ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था, उस समय एक युवक ने युवती का मुंह बंद किया था। जबकि दूसरा अन्य निगरानी कर रहा था। पुलिस मुख्य आरोपी से अन्य आरोपियों का पता जानने के लिए पूछताछ कर रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साजिद मिट्टी भराव के लिए डंपर से सप्लाई का काम करता है। बता दें कि पीड़िता फिरोजपुर राजपूत के जंगल में खेतों से कपास की फसल से वन (कपास) चुन कर इकट्टा कर रही थी। पीड़िता को अकेला पाकर साजिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया।