फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   युवती से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, विरोध करने पर की मारपीट, मामला दर्ज

युवती से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, विरोध करने पर की मारपीट, मामला दर्ज

Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, विरोध करने पर की मारपीट, मामला दर्ज
छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, विरोध करने पर युवती की कर दी पिटाई
विज्ञापन


पलवल। पलवल के गांव में एक युवती के साथ कुछ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ कर उसके कपडे़ फाड़ने व विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी प्रवीण के अनुसार, युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 15 जुलाई को गांव में होडल निवासी योगेश पुत्र राजकुमार व भमरौला निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपडे़ फाड़ दिए। जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो उक्त आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं महिला थाना पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवती के बयान पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो उक्त व्यक्ति उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed