{"_id":"5ccedd9bbdec22078e0aa95f","slug":"61557061019-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने हथियार दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटी से भी छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान मालिक ने हथियार दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटी से भी छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक ने हथियार दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटी से भी छेड़छाड़
पलवल। किराए के मकान में रह रही महिला को घर में अकेला देख एक मकान मालिक ने बंदूक दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को बताने पर उसके अश्लील फोटो को वायरल करने व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता पर उसकी बेटी के साथ संबंध बनवाने का दवाब बनाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया है।
जांच अधिकारी कविता ने बताया कि एक 45 वर्षीय महिला ने जून वर्ष 2018 में पलवल निवासी जगवीर का मकान किराए पर लिया था। पीड़िता अपने परिवार के साथ उस मकान में रह रही थी। आरोप है कि मकान मालिक जगवीर पानी के आरओ को चेक करने के बहाने से बार-बार उसके घर आने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, उसकी बेटी कॉलेज गई हुई थी इसी दौरान मकान मालिक घर में घुस आय। वह आकर कमरे में अंदर बैठ गया। जब पानी देकर पीड़िता कमरे से बाहर जाने लगी तो जगवीर ने उसे पकड़ लिया और पिस्तौल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जगवीर ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से पीड़िता चुप रही। आरोप है कि जगवीर हर तीसरे और चौथे दिन उसके घर आता था। आरोप है कि वह उसकी 18 वर्षीय बेटी को भी गलत नजर से देखता था। वह महिला पर बेटी के साथ संबंध बनवाने का दबाव डालता था। आरोपी ने 2 मई को पीड़िता की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है जहां दुष्कर्म की पुष्टि की हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।