{"_id":"5cc5a048bdec22078a1faef0","slug":"61556455496-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका को दी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अध्यापिका को दी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापिका को दी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी
पलवल। अध्यापिका को अपने झांसे में फंसाकर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है।
महिला थाना प्रभारी इंदूबाला ने बताया कि पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसके पास अभिभावकों के दाखिला के लिए फोन आते रहते हैं। गत वर्ष राजकुमार निवासी पैचोपा कलां दादरी (भिवानी) का फोन आया। राजकुमार बार-बार पीड़िता को फोन करने लगा और फोन पर अश्लील बातें करने लगा। आरोप है कि महिला जब फोन करने का विरोध करती तो वह अश्लील बातों को वायरल करने व सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह पीड़िता से रुपये की भी मांग करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी से परेशान होकर अगस्त 2018 में उसने आरोपी राजकुमार के खाते में 20 हजार रुपये भी भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह बार-बार और रुपयों की मांग करने लगा। आरोप है कि उसने 17 फरवरी, 21 फरवरी, 26 फरवरी व 13 मार्च वर्ष 2019 को राजकुमार के खाते में 20-20 हजार रुपये और डलवा दिए। लेकिन उसके बावजूद भी राजकुमार फोन पर बात करता रहा। गत 2 अप्रैल को राजकुमार कार लेकर पीड़िता के स्कूल के बाहर आया और फोन करके बाहर बुलाया। पीड़िता जब बाहर आई तो राजकुमार ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने कुछ देर सड़क पर पीड़िता को छोड़ दिया। उस समय पीड़िता का फोन राजकुमार की कार में रह गया। अगले दिन तीन अप्रैल को राजकुमार ने फोन लौटाने की बात कहकर पीड़िता को स्कूल के बाहर बुलाया और कार में बैठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि राजकुमार उसे सुनसान जगह ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया और उसका फोटो और वीडियो भी बनाई। इसके बाद दुष्कर्म की बात किसी बताने पर फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इस कारण उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी बाद में भी उसे परेशान करता रहा। इन सब से परेशान आकर पीड़िता ने 23 अप्रैल को आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने राजकुमार के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।