{"_id":"5bdc88eebdec2269565729f8","slug":"61541179630-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदहट में की गई कसान की हत्या की गुत्थी सुलझ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदहट में की गई कसान की हत्या की गुत्थी सुलझ़ी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी किसान की हत्या
- चांदहट में 21 अक्तूबर को फंदे पर लटका मिला था किसान का शव
-पुलिस ने जांच कमेटी गठित कर किया मामले का खुलासा
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 14 दिन पूर्व गला दबाकर की गई 40 वर्षीय किसान की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले की गहनता से जांच करते हुए मृतक किसान की पत्नी व उसके प्रेमी को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस प्राथमिक दृष्टि में मृतक किसान की पत्नी अमरो बाई की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।
जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम द्वारा गठित टीम ने मामले की गहनता से जांच की और जांच के दौरान मृतक सुरजीत सिंह की पत्नी अमरो बाई व लाला उर्फ सतपाल को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके आपस में अवैध संबंध है। जिसके चलते उन्होंने ही डंडा से गला दबाकर सुरजीत सिंह की हत्या की है और शव को फांसी के फंदे पर लटकाया था ताकि उन पर किसी को शक न हो। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी सुनाई थी यह झूठी कहानी
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि गत 21 अक्तूबर की सुबह गांव झुप्पा निवासी 40 वर्षीय सुरजीत सिंह का शव खेतों पर कोठरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। जिसके बारे में सुरजीत की पत्नी अमरो बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने यूपी के रुस्तमपुर निवासी जगदीश के खेत एक चौथाई हिस्से खेती के लिए ले रखे थे। गत 20 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे पीड़िता का पति सुरजीत सिंह, खेतों का मालिक जगदीश, यूपी के फलैदा निवासी लाला उर्फ सतपाल व गांव बागपुर निवासी जगदीश ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। जिसके थोड़ी देर बाद बागपुर निवासी जगदीश वहां से चला गया और मौके पर सुरजीत सिंह, लाला उर्फ सतपाल, व खेतों के मालिक जगदीश का आपस में झगड़ा हो गया। सुरजीत सिंह ने अपनी पत्नी अमरो बाई को धक्का मारकर घर भगा दिया। अमरो ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अगले दिन 21 अक्तूूबर की सुबह जब वह चाय लेकर खेतों पर गई तो पाया कि सुरजीत सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
्र