{"_id":"5b8ec8ad867a554850266673","slug":"61536084141-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जीतेंद्र सिंह के अनुसार गांव चांदहट निवासी पूनम उर्फ रितू पुत्री चंदर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गांव कुरारा, शाहपुर (चांदहट) निवासी विक्रम के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने हैसियतानुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन पूनम के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं है और वे अकस्र उसे अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, देवर विनोद, सास गंगा देवी, ससुर बंशीलाल, रणजीत व प्रदीप ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्णकांत के अनुसार उन्होंने गांव बढऱाम निवासी महावीर को गांव अलावलपुर से शराब के नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाठी डंडों से हमला कर किया घायल
पलवल। दुकान से सामान लेकर घर आ रहे युवक पर दर्जनभर लोगों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। भागते समय आरोपी अपनी एक बाइक, दो कुल्हाड़ी और दो डंडो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने आठ नामजद व सात-आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार पलवल की न्यू एक्सटेंशन कालोनी निवासी मोनू ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 20 अगस्त को वह दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था। उसी समय सल्लागढ़ निवासी विजय, लड्डू, हरदेव, योगी, पुरषोत्तम, पप्पा उर्फ शिवा और किटन, गांव औरंगाबाद निवासी रोहित उर्फ शेरा तथा सात-आठ अन्य लोगों ने मिलकर पीड़ित पर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो उक्त आरोपी भागते समय हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए तथा एक बाइक, दो कुल्हाड़ी व दो डंडो को मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।