{"_id":"5cced07fbdec22077268901d","slug":"51557057663-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवक पर फरसा और लाठी से हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवक पर फरसा और लाठी से हमला, घायल
विज्ञापन
हथीन। गांव बहीन में एक कार सवार युवक पर चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया। युवक को लाठी और फरसा से इस तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बहीन थाना में शिकायत करने पहुंचे तसीम पुत्र हबीब निवासी पावसर ने बताया कि इकबाल , अनवर , सकील व अरसद ने उस पर हमला किया है। उसने बताया कि 28 अप्रैल को वह कार से अपने गांव पावसर से सीकरी जा रहा था। जैसे ही वह बहीन बस स्टैंड के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो पहले से ही खडे़ चार लोगों ने गाड़ी के आगे बुलट बाइक लगा दी। इसके बाद उस पर फरसा और लाठी- डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।