फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   45-year-old farmer's body hanged from tree

पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय किसान का शव

Thu, 16 Mar 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
45-year-old farmer's body hanged from tree
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जिले के गांव बोरका में 45 वर्षीय किसान का शव घर से थोड़ी दूरी पर खेतों में नीम के पेड़ से लटका मिला। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आत्महत्या करने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। होडल डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि गांव बोराका निवासी राधाचरण खेती का काम करते थे। बुधवार सुबह उनका शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


वहीं मृतक के भाई संतराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी धर्मवीर, मोहनराम, हरि नंबरदार, लखन, चंदर, राजू, महावीर व उमेश पिछले काफी दिनों से राधाचरण को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे और झूठे मामले में फंसाकर रुपये ऐंठने की धमकी देते थे। उक्त आरोपियों से परेशान होकर राधाचरण ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed