{"_id":"5c7921a6bdec224e1b7f7a33","slug":"41551442342-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
हथीन। शहर से सटे एक गांव की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में विवाहिता के स्थानीय सिविल कोर्ट में बयान कराए तथा मेडिकल परीक्षण कराकर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी जुबेर खां ने बताया कि 22 वर्षीया विवाहिता अपने मायके से 18 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोज की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। अब विवाहिता अपने मायके के गांव पहुंची है। परिवार जन उसे हथीन थाना लेकर आये। वहां विवाहिता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। विवाहिता ने सिविल कोर्ट में बयान दिया है कि 18 फरवरी को उसकी बहन का ससुर बाइक लेकर उसके घर आया। कहा कि उसकी बहन बीमार है और नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। विवाहिता के मुताबिक, उसने ससुर से कहा कि घर पर उसके माता पिता नहीं हैं, जब वे आ जाएंगे तो ही वह उनके साथ जाएगी। लेकिन बहन के ससुर मजीद ने यह कह कर गुमराह किया कि उसने इजाजत ले ली है। वह उसके कहने पर बाइक पर चली गयी। आरोप है कि नूंह में पहाड़ी के पास ले जाकर उसके साथ मजीद एवं एक अन्य लड़के ने दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों से बचकर मौका देख वह भाग आई और सारी दास्तान परिवारजनों को बताई। इस आधार पर पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।