{"_id":"57a07d1d4f1c1bda762ba0bd","slug":"3-5-million-people-will-be-made-to-90-gohpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोहपुर के 90 लोगों से वसूले जाएंगे 35 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोहपुर के 90 लोगों से वसूले जाएंगे 35 लाख
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव गोहपुर में 90 लोगों को वृद्धावस्था सम्मान पेंशन की जांच में अपात्र पाया गया है। इनमें से ज्यादातर लोग करीब 12 साल से बुढ़ापा पेंशन ले रहे थे। समाज कल्याण विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ 35 लाख रुपये की वसूली के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन में लंबे समय से धांधली के आरोप लग रहे थे। मामले की शिकायत सीएम विंडों पर भी की गई थी। गोहपुर के साकिर ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन में की जा रही धांधली को लेकर सीएम मनोहर लाल को लिखित शिकायत भेजी थी। इस शिकायत पर तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस हुड्डा ने सीएम के निर्देशों पर कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सरकार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पलवल से तबादला कर दिया तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जांच के बाद सभी अपात्र पेंशनधारियों को जिला समाज कल्याण विभाग ने रिकवरी के नोटिस दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लगभग 35 लाख रुपये की वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं। यदि अपात्र लोगों ने रिकवरी जमा नहीं करवाई तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
अपात्र लोगों से रकम वसूलने के लिए रिकवरी के नोटिस भेजे गए हैं। धनराशि न लौटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीरेंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी