{"_id":"5c5094adbdec22094a2c78d1","slug":"21548784813-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाली चार लाख, 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाली चार लाख, 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 4 लाख 20 हजार
मशीन में कार्ड छोड़कर पीड़ित महिला और उसके देवर गिन रहे थे रुपये
-पुलिस ने मामला दर्जकर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर खाते से चार लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी हवलदार सुनील ने बताया कि गांव धतीर निवासी शंकुतला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बचत खाता एसबीआई बैंक पलवल में है। शकुंतला अपने देवर सतपाल के साथ एटीएम से रुपये निकालने पलवल आई थी। दोनों ने बाल भवन के समीप स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद रुपयों की गिनती करने लगे और एटीएम मशीन में लगा छोड़ दिया। उसी दौरान एटीएम बूथ पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने पीड़िता का एटीएम कार्ड बदलकर उसे दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके खाते से फरीदाबाद, दिल्ली व गुरुग्राम जाकर एटीएम से चार लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
-------
बस की टक्कर से महिला घायल
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। कैंप थाना पुलिस ने महिला के देवर की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शिव विहार निवासी सतवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई की पत्नी अनीता 27 जनवरी को राजमार्ग पर बंसल नर्सिंग होम के समीप सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान एक बस ने अनीता को टक्कर मार दी, जिससे अनीता घायल हो गई। ब्यूरो