फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एक परिवार पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व फरसा से हमला।

एक परिवार पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व फरसा से हमला।

Sun, 21 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
एक परिवार पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व फरसा से हमला।
परिवार के लोगों से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

पलवल। बच्चों के झगड़े को लेकर दर्जनभर लोगों ने मिलकर एक परिवार पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व फरसा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र के अनुसार गांव रामपुर खोर निवासी मुकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके व पड़ोसियों के छोटे-छोटे बच्चे बाहर सड़क पर खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। उसी बात को लेकर गांव निवासी चन्नू, रामसिंह, राजकुमार, अमरचंद, हरपाल, रोहताश, राहुल, सेटानी, निर्मला, ममता व ललित ने मिलकर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व फरसा से पीड़ित के परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चन्नू, रामसिंह व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed