फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता के साथ गैंगरेप

विवाहिता के साथ गैंगरेप

Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ गैंगरेप
विवाहिता के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हथीन।
हथीन थाना क्षेत्र के एक गाँव में विवाहिता के साथ घर में घुसकर गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीडिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमला ने बताया कि पीडिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह बीती रात्रि को अपने घर पर थी। अचानक दो युवक नासिर और मोहसिम आए और उसे डराया धमकाया तथा दुष्कर्म किया। सूत्रों के मुताबिक पीडिता ने जब इस मामले में शोर मचाया तो आसपास के पडोसी एवं परिवार जन भी एकत्रित हो गए तथा लोगों ने दोनों को पकड लिया और हथीन थाना पुलिस को सूचित कर बुला लिया, आरोपियों को पुलिस को हवाले कर दिया। एसएचओ महिला थाना का कहना है कि पीडिता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है तथा अब आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। घटना की गहराई से जाँच की जा रही है।
--------------
रात्रि के दो बजे छत पर सोए व्यक्ति पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। समीपवर्ती गाँव मिंडकोला में रात्रि के दो बजे एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला बोला गया तथा मारपीट की गई। इस मामले में पीडित पिछडे वर्ग से संबंधित बुद्धि ने मिंडकोला पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है कि रात को दो बजे वह अपने घर पर छत पर सो रहा था। अचानक बिजली की लाईन काटकर तीन-चार युवक आए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। इन लोगों ने लाठी और कट्टे से हमला बोला। हाथापाई में कट्टा वहीं पर गिर गया। पीडित बुद्धि को चोटें भी आईं हैं जिसका मेडिकल परीक्षण हथीन सिविल अस्पताल में कराया गया है। उसे ईलाज के लिए पलवल सिविल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में हथीन के एसएचओ कुलदीप का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है जाँच की जा रही है। पीडित बुद्धि का कहना है कि वह प्रजापत समाज से संबंध रखता है। गाँव के प्रभावशाली वर्ग के लोगों ने उस पर हमला बोला है। उसे अभी भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

--------------
कैब ड्राईवर हत्याकांड में पाँच अरेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। अंधोप गाँव के कैब ड्राईवर होशियार सिंह की हत्या एवं कार लूट में शामिल पाँच आरोपियों को उत्तर प्रदेश की औरैया थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस जाँच के दौरान रहस्य खुला है कि बदमाश कैब चालक होशियार सिंह को 31 अगस्त को 2300 रूपये में किराए पर लेकर गए थे। कार लेकर जब वह फिरोजाबाद क्षेत्र में मैनपुरी-सिरसागंज रोड पर पहुँचे तो गमछे से ड्राईवर का गला घोंटकर लाश को सडक किनारे झाडियों में फेंक दिया। औरैया पुलिस के मुताबिक कार को बेचने की योजना बना रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ गए। औरैया के एसपी त्रिवेणी सिंह का कहना है कि एक गिरोह सक्रिय है जोकि ओला कैब की गाडियों को बुक करके उनको लूटता है। ये लोग दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में वारदातें कर चुके हैं जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है उनके नाम अनिल नागर, राहुल निवासी रामगढ थाना दिबियापुर औरैया , हिमांशु निवासी हरचंदपुर थाना दिबियापुर, प्रवीण निवासी पडखोली थाना बसौली जिला आगरा, नितिन निवासी रामदासपुरवा थाना बिधुना जिला औरैया बताया गया है। एसपी का कहना है कि इस गिरोह में अन्य कई शातिर भी शामिल हैं जिनकी खोज की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक औरैया पुलिस ने ओला कंपनी के संचालकों से बात करके अब तक मिसिंग ओला कैब की सूची मांगी है। ओला कैब में जीपीआरएस सिस्टम लगा रहता है इसके जरिए मिसिंग कैब की खोजबीन और इस कृत में शामिल अन्य अपराधियों की धड-पकड की जा सके। पकडे गए हत्या आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान वैगनआर कार, दो तमंचे 315 बोरंदो खोखा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस 12 बोर व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इस मामले में बहीन थाना के एसएचओ रामदयाल ने भी औरैया जाकर उत्तर प्रदेश पुलिस से सहयोग की अपील की। एसएचओ बहीन रामदयाल का कहना है कि चूंकि कैब ड्राईवर को बल्लभगढ थाना क्षेत्र से ले जाया गया था तथा उसकी लाश फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र से मिली है अत: दोनों स्थानों की पुलिस ही उक्त मामले की गहराई से जाँच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed