फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 10 Mar 2019 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कंपनी से काम खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवार की कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई रामजीवन ने बताया कि पलवल के गांव जटौला निवासी बलवीर सिंह का बड़ा बेटा 35 वर्षीय अनिल एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बीते शनिवार की शाम वह काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव पृथला के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चालक सड़क पर गिर गया। वहीं कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि वह बेटे के पीछे ही एक कार से घर आ रहे थे। जब वह कार से उतरे तो उन्होंने देखा कि उसका बेटा अनिल सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा है। आनन-फानन उन्होंने घायल को उपचार के लिए फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार की दोपहर को पलवल के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों सौंप दिया है और शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed