फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गुरु पुर्णिमा का पर्व

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गुरु पुर्णिमा का पर्व

Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गुरु पुर्णिमा का पर्व
न्यूज डायरी
विज्ञापन



गुरुपूर्णिमा पर पूजन और भंडारा
होडल। क्षेत्र में आसपास के गांवों व शहर में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। कई जगहों पर पर्व को लेकर शिष्यों द्वारा गुरुवंदन के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर भजन संकीर्तन व भंडारे आदि का आयोजन किया गया। चंद्रग्रहण को लेकर क्षेत्र के कई मंदिरों पर ग्रामीणों द्वारा अखंड रामायण व हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड का पाठ किया गया। गुरु पूर्णिमा का मुख्य आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्यागी आश्रम में किया गया। इस अवसर पर दूरदराज से पहुंचे शिष्यों अपने गुरु महंत रामदास त्यागी और जुगलकिशोर त्यागी का माला पहनाकर वंदन किया। मदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा गांव भुलवाना, बांसवा, खाबी, शेषसाई, भिडूकी आदि में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्यूरो


दुकान का ताला तोड़कर मोटर व सामान चोरी
होडल। बीती देर रात अज्ञात चोरों ने बिजली की एक दुकान से हजारों रुपये का सामान व मोटर आदि चुरा लिया। दुकान में चोरी का पता उस समय चला जब सुबह के समय दुकानदार ने दुकान का ताला टूटा देखा। पीड़ित ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाईसी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सत्ती सरोवर के निकट बिजली की दुकान करता है। देर रात अज्ञात चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर पांच बिजली की मोटर, तार व अन्य सामान को चुराकर ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed