{"_id":"5ca4c411bdec2275a46a0de8","slug":"171554301969-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म ।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने किया किशोरी से दुष्कर्म
हथीन। हथीन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने इस संदर्भ में हथीन थाना में शिकायत कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय बहन दोपहर दो बजे भैंसों को भूसा डालने के लिए गई थी। जब वह भूसे के कोठरे में गई तो उसे जैद और साहबुद्दीन ने पकड़ लिया तथा दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर वह मौके पर गया लेकिन दोनों आरोपी वहां से भाग गए। महिला थाना की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्टाफ के साथ मारपीट कर की स्कूल में तोड़फोड़
हथीन। समीपवर्ती गांव रूपडाका स्थित सेंट जॉन स्कूल में तीन व्यक्तियों द्वारा स्टाफ के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देकर स्कूल में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में नीलम की शिकायत पर उटावड चौकी पुलिस ने रूपडाका निवासी मुस्तकीम, तारीफ और तसलीम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नसीब खान ने बताया कि मामला दर्ज जांच की जा रही है। समाचार भेजे जाने तक इस संदर्भ में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।