फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दुकान का ताला तोड़कर चोरी।

दुकान का ताला तोड़कर चोरी।

Thu, 31 Jan 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर चोरी।
युवक पर दर्जनभर लोगों ने रॉड से किया हमला
विज्ञापन

पलवल। गोवंश ढाबे पर दर्जनभर लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद व दर्जनभर अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जोगेंद्र के अनुसार पलवल की न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि गोवंश ढाबे पर मौजूद था। उसी दौरान दर्जनभर लोगों ने मिलकर किसी बात को लेकर पीड़ित पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जाते समय उक्त लोग आपस में अपने एक साथी का नाम चुन्नी ले रहे थे। ब्यूरो

-------------------------------
विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज।
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश के अनुसार पलवल के गांव मितरोल निवासी सावत्री ने बताया कि उसकी शादी खेड़ीपुल (फरीदाबाद) निवासी भोला के साथ हुई थी। पीड़िता के सुसराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अक्सर अधिक दहेज लाने के लिए पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, सास प्रेम व ससुर पप्पू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed