फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   डीएसपी के यहाँ जाँच में आये दो गुट आपस में भिड गए

डीएसपी के यहाँ जाँच में आये दो गुट आपस में भिड गए

Tue, 08 Jan 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी के यहाँ जाँच में आये दो गुट आपस में भिड गए
लघुसचिवालय में दो गुट भिड़े
विज्ञापन

हथीन। नूंह जिले के रोजका मेव थाना के गांव नवाबगढ़ के दो गुट लघुसचिवालय में आपस में उस समय भिड़ गए जब हथीन के डीएसपी ऑफिस में दोनों गुटों को एक मामले में जांच के लिए बुलाया गया था। एक गुट ने दूसरे गुट को लाठी डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित गुट की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों गुटों को एक जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे डीएसपी ऑफिस में जांच के लिए बुलाया गया था। इसी बीच दोनों ही गुटों में कहा सुनी के बाद लाठी डंडे चलने लगे। इस मामले में गांव नवाबगढ़ निवासी समशेर के बयान पर गांव के ही रशीद, बहीद, कासिम, शौक़ीन, मुफीद, सद्दीक, सहीदा और जाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया अभी तक जांच अधूरी है। लोगों ने झगड़ा किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed