{"_id":"58c9232e4f1c1b361f32b21c","slug":"14-youth-arrested-for-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":" हथीन में नकल फेंकने वाले 14 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथीन में नकल फेंकने वाले 14 युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
नकल
- फोटो : Bureau
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में इस बार नकल के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। नकल फेंकने वाले न तो पुलिस के काबू आ रहे हैं और ही शिक्षा विभाग के। प्रशासन पुलिस की सख्ती के बावजूद नकल जमकर हो रही है। नकल फेंकने वाले झुंडों में सवार होकर छतों व दीवारों पर चढ़ जाते हैं तथा नकल फेंकने में लग जाते हैं। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले सुपरवाइजर व पुलिस कर्मी उन्हें बार-बार भगाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। हथीन में तो पुलिस ने नकल फेंकने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह 10वीं का हिंदी का पेपर था, जबकि शाम के सत्र में 12वीं कक्षा का होम साइंस का पेपर था। सुबह के सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पलवल के कई निजी विद्यालयों में जमकर नकल हुई। बाहर से नकल फेंकने वाले छतों व दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकते रहे। सुपरवाइजर व केंद्र अधीक्षक रोकने का प्रयास करते रहे, परंतु नकल फेंकने वाले नहीं माने और न ही नकल करने वाले। पूरे दिन परीक्षा खत्म होने तक गहमागहमी रही। हालांकि, दोपहर के सत्र में 12वीं की परीक्षा में होम साइंस का पेपर होने के कारण नकल कम हुई। इस पेपर में अंदर ही परीक्षार्थी आपस में एक-दूसरे का सहयोग लेकर परीक्षा देते रहे और सुपरवाइजर मूक दर्शक बने देखते रहे। पलवल में 10वीं की परीक्षा में शिक्षा विभाग व प्रशासन के उड़नदस्तों ने कई जगह छापे भी मारे, लेकिन उनके जाते ही नकल फेंकने वालों का वही हाल रहा।
विज्ञापन
वहीं, हथीन के परीक्षा केंद्रों में पुलिस के प्रयासों के बावजूद व्यापक पैमाने पर नकल की जा रही है। मंगलवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल एवं सहरावत स्कूल के बाहर निषेध आज्ञा का उल्लंघन करते हुए सैकडों लोग नकल फेंकते रहे। पुलिस के प्रयास करने के बावजूद भी नकल माफिया पर रोक नहीं लग पाई। नकल फेंकने वालों के खिलाफ एसएचओ हथीन देवेंद्र सिंह पूरे दिन जुटे रहे, लेकिन कोई लाभ न हुआ।
विज्ञापन
इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हथीन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेध आज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में मंगलवार को 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें रीबड़ के राहुल, गहलब के अली, मिंडकोला के आकाश, कोंडल के चंद्रभान, रनसीका के हन्नी, गहलब के अमित, चिल्ली के जुबेर, गहलब के अमित, बास मोह मद हथीन के सागर, मालूका के वहीद, गढी विनोदा के मनोहर, मलाई के अरसद, फिरोजपुर राजपूत के राजू एवं मलाई के फरीद शामिल हैं।