फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   चीनी मिल के समीप ट्रक में मिला चालक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

चीनी मिल के समीप ट्रक में मिला चालक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 19 May 2019 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के समीप ट्रक में मिला चालक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
चीनी मिल के पास ट्रक में मिला चालक का शव
विज्ञापन

पलवल। सदर थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहकारी चीनी मिल के समीप ट्रक से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के मूसा नगर बांगर निवासी ट्रक चालक 44 वर्षीय संतोष शुक्ला के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान ट्रक से मिले आधार कार्ड द्वारा की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है परिजनों के आने के बाद शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि चीनी मिल के पास पिछले दिनों से एक ट्रक खड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक तलाशी ली तो उसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके पैर बंधे हुए थे। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान ट्रक चालक संतोष शुक्ला के तौर पर हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक से बरामद बिल्टी के हिसाब से चालक संतोष शुक्रवार को जयपुर से पुराने टायर भरकर कुंडली सोनीपत के लिए चला था। प्रतीत होता है कि किसी ने लूटपाट कर चालक संतोष को बांधकर ट्रक में डाल दिया तथा बाद में उसकी हत्या कर ट्रक को यहां छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed