फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एवीटी ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल बरामद

एवीटी ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल बरामद

Sat, 13 Apr 2019 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
एवीटी ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल बरामद
मोटरसाइकिल चोर से चार बाइक बरामद
विज्ञापन

हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ता ने एक बाइक चोर से चार बाइक बरामद की हैं। बाइक चोर को गिरफ्तार कर हथीन थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया , जहां से जेल भेज दिया गया है। दस्ताइंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि स्टाफ के एएसआई जमशेद खान , हेडकांस्टेबल जमशेद , कांस्टेबल कुतुबुद्दीन , हसन और निरंजन गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि शिवदत्त पुत्र मूलचन्द निवासी मूलथान थाना नगीना चोरी की मोटरसाइकिल से जयंती मोड़ पर अपने दोस्त से मिलने आ रहा है । सूचना मिलते ही टीम ने जयंती मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद उक्त युवक आता दिखाई दिया, पुलिस ने रोककर कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह बाइक चोरी की है, जिसे उसने बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौक से चुराया था । उसने अन्य चोरियों की बात भी कबूली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed