{"_id":"5804afff4f1c1bf132702a91","slug":"1-40-lakh-drug-usurped-sungakr","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशीला पदार्थ सूंघाकर ले उड़े 1.40 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सूंघाकर ले उड़े 1.40 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर कर्मचारियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश एक बाइक व एक लाख 40 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर गए। वहीं लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला पुलिस मुख्यालय के शौचालय से चोर नल की टोंटियां खोल कर ले गए।
विज्ञापन
चांदहट थाना एसएचओ जसबीर सिंह के अनुसार गांव चांदहट निवासी कुमरपाल ने शिकायत दी है कि दस अक्तूबर की रात को वह अपने ढाबे पर मौजूद थे। तभी रात के समय कुछ व्यक्ति आए और खाना खाने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि उक्त लोग ढाबे से एक बाइक व एक लाख 40 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
वहीं चोरों ने लघु सचिवालय में स्थित पुलिस मुख्यालय को भी नहीं बख्शा। पुलिस मुख्यालय के सार्वजनिक शौचालय से चोर छह टोंटियों को चोरी कर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन