{"_id":"60e9863c8ebc3e55284c31e7","slug":"crime-palwal-news-noi5926021183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो में लिफ्ट देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो में लिफ्ट देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बाजार से सामान लेकर घर आ रही महिला को ऑटो में लिफ्ट देकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 5 जुलाई को उसको पति ने बाजार से सामान दिलाकर घर जाने के लिए उटावड़ मोड़ से ऑटो में बैठाया था। कुछ देर बाद ऑटो में दो युवक और आकर बैठ गए। तीनों सीएनजी भरवाने की बात कहकर नूंह रोड स्थित जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। आरोपी आपस में आकीब, मुबीन व आरिफ नाम ले रहे थे। संवाद
पलवल। एनएच-19 पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायतों पर मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार अलावलपुर गांव निवासी डिगंबर ने गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह एनआईटी फरीदाबाद नंबर-5 स्थित बिजली विभाग में एलएम के पद पर कार्यरत है। पीड़ित के साथ ही अल्लीका गांव निवासी भूपेंद्र भी काम करता था। 8 जुलाई की रात पीड़ित व भूपेंद्र बाइक पर पलवल की तरफ आ रहे थे। पृथला फ्लाईओवर से थोड़ा पहले तेज रफ्तार बाइक ने पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी। भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं आदर्श कालोनी निवासी उमा देवी ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति सूरजभान ऑटो चलाते थे। अप्रैल माह में सीएनजी भरवाकर पलवल की तरफ आ रहे थे, आलापुर फ्लाईओवर से उतरते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उनका उपचार मथुरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। संवाद