फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cows will be kept in registerd cowsheds

बेसहारा गोवंशों को रजिस्टर्ड गोशालाओं में रखा जाएगा

Sat, 12 Sep 2020 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
cows will be kept in registerd cowsheds
बेसहारा गोवंशों को रजिस्टर्ड गोशालाओं में रखा जाएगा
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं चरखी दादरी हलके से विधायक सोमबीर सांगवान ने शनिवार को गांव मितरौल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में बेसहारा गोवंशों को प्रदेश की रजिस्टर्ड गोशालाओं में रखा जाएगा। प्रदेश में लगभग 650 पंजीकृत गोशालाएं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इटली के सहयोग से एक प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। इसके तहत गायों को एक टीका लगाया जा रहा है, जिससे गाय केवल बछड़ी नस्ल की बछिया को ही जन्म देगी। इस नस्ल की गाय 14 से 20 लीटर तक दूध देती है। फिलहाल, यह टीका किसानों को 500 के बजाय 200 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वीटा की तरह के बड़े कारखाने लगाए जाएंगे, जिनमें दूध, दही और लस्सी की सप्लाई हो। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ गोवंश की समस्या का भी पुख्ता इंतजाम होगा। इससे रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। प्रदेश में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड पर आसान किस्तों में 1 लाख 60 हजार रुपये तक ऋण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed