फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cow dung cakes are being spread on the highway walls and footpaths.

Palwal News: हाईवे की दीवारों व फुटपाथ पर पाथे जा रहे गोबर के उपले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Cow dung cakes are being spread on the highway walls and footpaths.
विज्ञापन


शहर की सुंदरता हो रही खराब, उपले पाथे जाने से कमजोर हो जाती है रिटेनिंग वॉल



पलवल। दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पृथला, बघौला, अलावलपुर, कुसलीपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के आंशिक ऊंचाई वाली रिटेनिंग वॉल की ढाल पर बड़ी मात्रा में गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं। इससे न केवल राष्ट्रीय राजमार्ग की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

केंद्र सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से शहर और हाईवे की सुंदरता बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है। इसके तहत हाईवे के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल, हरियाली और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किया जा रहा है। लेकिन जिले के कई गांवों में रिटेनिंग वॉल की ढाल पर ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में गोबर के उपले पाथ रही हैं, जिससे दीवार की सतह और सुंदरता दोनों की खराब हो रही है।
विज्ञापन


एनएचएआई के कर्मचारियों का कहना कि उन्होंने कई बार गांव की महिलाओं को समझाया और रिटेनिंग वॉल की ढाल पर उपले न पाथने की अपील की, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं हुआ। जब भी कर्मचारी मौके पर जाकर उपलों को हटाने और महिलाओं को उपले पाथने से रोकने का प्रयास करते हैं, तो गांव की महिलाएं एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगती हैं। इससे कर्मचारियों को अपना काम बीच में ही छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई अधिकारों का कहना है कि रिटेनिंग वॉल हाईवे की सुरक्षा और मजबूती के लिए बनाई जाती है। उस पर इस तरह कार्य करने से हाईवे की सुंदरता खराब हो रही है और दीवार भी कमजोर हो सकती है, जिससे भविष्य में हादसों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, महिलाओं का कहना है कि गांव में गोबर के उपले पाथने के लिए कोई निर्धारित या खाली जगह उपलब्ध नहीं है, जिस कारण उन्हें मजबूरी में हाईवे के फुटपाथ और ढाल पर उपले पाथने पड़ते हैं। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गोबर के उपले उनके घरेलू ईंधन का मुख्य साधन हैं और कई परिवारों की आजीविका भी इन्हीं पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed