{"_id":"682f5c59d19820ed12024315","slug":"construction-work-of-hathin-nuh-road-is-90-percent-complete-palwal-news-c-24-1-as11003-114743-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन-नूंह रोड का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन-नूंह रोड का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत हुआ पूरा
विज्ञापन
- जल्द शुरू होने की उम्मीद, दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ, नूंह से आवागमन होगा आसान
- करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से किया जा रहा है कार्य
सोमदेव आर्य
हथीन। हथीन को जिला नूंह से जोड़ने वाले हथीन-नूंह रोड के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। अब रोड निर्माण का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसके चलते रोड से आवागमन भी शुरू हो गया है। पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहा रोड के निर्माण से क्षेत्र की दो लाख से अधिक की जनसंख्या को लाभ मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर आरिफ खान ने बताया कि हथीन सब डिवीजन क्षेत्र में 12 किलोमीटर रोड का निर्माण होना था। जिसमें लगभग 11 किलोमीटर रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। गांव छांयसा के निकट लगभग एक किलोमीटर रोड निर्माण का कार्य शेष रह गया है। इसका भी निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है। इसके निर्माण से गांव स्वामिका, छांयसा, मठेपुर, बीघावली, अकबरपुर नाटोल, हथीन, घरोट, मीरका आदि गांवों को विशेष लाभ होगा।
निर्माण के बाद बस का हो सकेगा संचालन
स्वामिका निवासी नवीन कुमार बैंसला ने बताया कि रोड का पूर्ण निर्माण होने के बाद इस रूट से गुजरने वाली हथीन-नूंह बस सेवा का भी संचालन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान यह बस अन्य वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही है। उल्लेखनीय यह रोड पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में था। अब रोड निर्माण होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हथीन-नूंह रोड निर्माण से पहले अमर उजाला ने लोगों की समस्या को देखते हुए कई बार इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगी सड़क
हथीन-नूंह रोड का निर्माण कार्य क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम है। इस सड़क से जुड़ने वाले गांवों को जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के साधनों तक पहुंच आसान होगी। इससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि बस सेवाएं फिर शुरू होने से आमजन को राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुगम होने से आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।
शीघ्र ही रोड का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को लाभ होगा। - विपिन व्यास, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग