{"_id":"5f68e4b48ebc3eb70c5edbf9","slug":"congressmen-procession-palwal-news-noi537723065","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि सुधार अध्यादेशों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि सुधार अध्यादेशों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
कृषि सुधार विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
पलवल। जिला कांग्रेस ने सोमवार को कृषि सुधार से जुड़े विधेयकों के विरोध में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। शहर में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कांग्रेस नेता इसराइल चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कंवर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
इसराइल चौधरी ने कहा कि कृषि सुधार से जुड़े तीनों विधेयक किसान विरोधी है। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। कृषि प्रधान देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने देश की आत्मा पर प्रहार किया है। तीनों विधेयक कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाला है। वहीं, मोहम्मद बिलाल ने कहा कि नए कृषि कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं दी जा रही है। यह बिल किसानों को बर्बाद कर देगा। यदि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है तो इन विधेयकों को तत्काल वापस ले। जब तक सरकार इन बिलों को वापस नहीं लेगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रेम दलाल, योगेद्र जाखड़, देवेंद्र लालवा, फिरे पोसवाल, त्रिलोक नंबरदार, संतराम मेघवाल, यूनिस अहमद, महेंद्र कुंडू मुख्य रूप से मौजूद रहे।