फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress will not allow votes to be deleted in name of SIR

Palwal News: एसआईआर के नाम पर वोट नहीं कटने देगी कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Congress will not allow votes to be deleted in name of SIR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
















हथीन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोकियाका ने कहा कि एसआईआर के नाम पर कांग्रेस पार्टी किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट नहीं कटने देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में भाजपा ने धांधली की थी, जिसके कारण हरियाणा के लोग अब अधिक जागरूक और सतर्क हो गए हैं। खोकियाका बृहस्पतिवार को मंडकौला रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के प्रति सतर्क रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वैध मतदाता का वोट न कटे और कोई फर्जी वोट न जोड़ा जाए।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं का सहारा लेकर सत्ता में बनी रहती है। उनका कहना था कि कथित वोट चोरी लोकतंत्र के मूल सिद्धांत एक व्यक्ति, एक वोट पर सीधा हमला है। यदि लोग जागरूक नहीं हुए तो लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article