{"_id":"6af9ff6aebec6b12a0009f97","slug":"agwanpur-ghat-became-imbued-with-devotion-filled-with-chants-in-honor-of-chhath-maiya-and-the-glow-of-earthen-lamps-palwal-news-c-24-1-pal1008-130212-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छठ मैया के जयकारों और दीपों से भक्तिमय हुआ अगवानपुर घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छठ मैया के जयकारों और दीपों से भक्तिमय हुआ अगवानपुर घाट
विज्ञापन
छठ घाट पर उमड़े पांच हजार श्रद्धालु, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के गांव अगवानपुर स्थित छठ घाट पर रविवार शाम लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाओं ने तालाब में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर छठ मैया के गीतों, जयकारों और दीपों की रोशनी के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व के तीसरे दिन सुबह से ही घाट पर साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया था। शाम होते ही महिलाएं सिर पर फल और पूजा सामग्री से भरी टोकरी लेकर परिवार के साथ घाट पहुंचने लगीं। व्रतियों ने गन्ने के मंडप सजाकर उनमें फल, पकवान और प्रसाद रखा। विधि-विधान से पूजा के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और दीपदान किया।
पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रधान विजय पटेल ने बताया कि घाट पर करीब पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे। समिति के धार्मिक सलाहकार डॉ. पशुपतिनाथ मिश्र ने पूजा कराई और सूर्य उपासना की कथा सुनाई। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे। पूर्वांचल के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।