{"_id":"6a9481558140aaa0530f6b6c","slug":"congress-interacted-with-the-youth-at-a-chai-chaupal-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115041-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चाय चौपाल में कांग्रेस ने युवाओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चाय चौपाल में कांग्रेस ने युवाओं से किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के सहसौला स्थित कार्यालय में रविवार देर शाम युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स के नेतृत्व में चाय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव और हरियाणा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुलदीप गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करना और स्थानीय समस्याओं, जरूरतों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को सुनना रहा। चौपाल में क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, नशे की समस्या, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। कार्यक्रम में तावडू खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सेहरावत कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह, आसीम शिकारपुर, चौधरी खालिद चाहल्का समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर शाहीन शम्स ने कहा कि उनके लिए राजनीति का अर्थ केवल चुनाव लड़ना या सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना है। मुख्य अतिथि वर्धन यादव ने क्षेत्रवासियों और युवाओं की समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।