फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Common symptoms of corona occur in 90 percent of children

90 प्रतिशत बच्चों में मिलते हैं कोरोना के सामान्य लक्षण

Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Common symptoms of corona occur in 90 percent of children
पलवल। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग स्तर हो गया है। विभाग ने तीसरी लहर की संभावना के चलते 300 ऑक्सीजन बेड की उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। लहर आती है तो खंड स्तर पर भी बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे। हालांकि बाल रोग विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की इम्यूनिटी जवान व बुजुर्गों के मुकाबले ज्यादा होती है। करीब 90 प्रतिशत बच्चों में कोरोना के सामान्य लक्षण ही मिलते हैं।
विज्ञापन

देश में हुई सीरो सर्वे के अनुसार कोरोनी की तीसरी लहर में बच्चों को पर ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने बच्चों को ज्यादा सावधानी से रखने की हिदायत जारी की है। बीमारी के चलते जिला प्रशासन नेसभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वे तीसरी लहर को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जितना प्रबंध कर सकते हैं उसकी पूरी तैयारियां करें। बाल रोग विशेषज्ञों के पास उपचार के लिए आने वाले बच्चों का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित पाए जाने पर जिला अस्पताल को सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

----
बच्चों की इम्युनिटी का ध्यान रखें
बच्चों में कोरोना के लक्षण अभी भी पाए जा रहे हैं। बच्चों का इम्युनिटी मजबूत होने के कारण ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहा है। जवान और बुजुर्गो की अपेक्षा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है, इसलिए वे जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। बुजुर्गो और जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद कोरोना का ज्यादा असर बच्चों पर हो सकता है। कोरोना वायरस जिस प्रकार रूप बदल रहा है उसके देखते हुए बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल 90 प्रतिशत बच्चों में सामान्य लक्षण पाए जा रहे हैं। बच्चों को इम्युनिटी बढाने वाली चीजें ज्यादा और मीठा कम खिलाएं। किसी भी वायरस को जिंदा रहने या पैदा होने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.वासुदेव, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed