फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   civic

पांच साल पहले मुख्यमंत्री ने की पार्क बनाने की घोषणा, आज तक नहीं बना पार्क

Tue, 07 Sep 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
civic
होडल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पांच साल पहले होडल शहर में महाराजा अग्रसेन के नाम पर पार्क बनाए जाने और सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ खर्च करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन आज तक पार्क बनना तो दूर, वहां एक ईंट भी नहीं लगी है। आज भी शहर के लोग होडल में एक पार्क की बाट जोह रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी आज तक मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पार्क बनाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। न ही नगर परिषद द्वारा इस तरफ ध्यान दिया गया है। शहर में एक भी पार्क न होने के कारण लोग सड़कों के किनारे सैर करते हैं। जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती है।
विज्ञापन

होडल में एक भी पार्क नहीं है। लोगों द्वारा पार्क बनाए जाने की मांग पर 1 अक्तूबर 2016 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हसनपुर में हुई विकास रैली में पुराने बस अड्डा वाली जगह पर महाराजा अग्रसेन के नाम पर पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसके निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी थी। नगर परिषद ने उस जमीन पर पार्क बनाने के लिए परिवहन विभाग से जमीन को नगर परिषद के नाम करने को पत्र भी लिखा, लेकिन न तो परिवहन विभाग ने उसे गंभीरता से लिया और न ही फिर नगर परिषद ने उस तरफ ध्यान दिया। हालात ये हो गए कि मुख्यमंत्री की घोषणा ठंडे बस्ते में पहुंच गई। अब परिवहन विभाग उस जगह को नगर परिषद के नाम करने के लिए करोड़ों रुपये मांगता है, जो कि नगर परिषद नहीं दे पा रहा है। जिस कारण पार्क बनाने का मामला खटाई में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-
सड़क पर सैर करते हैं लोग
शहर में पार्क न होने के चलते लोग सड़कों पर ही सैर करते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार हर समय दुर्घटना को निमंत्रण देती रहती है। फौज व पुलिस की भर्ती के लिए भी युवा पार्क व अन्य कोई स्थान ठीक न होने के चलते सड़कों पर ही दौड़ लगाते रहते हैं। जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोगों का मानना है कि सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। अधिकारी भी केवल पर्यावरण संरक्षण की बातें करते हैं, लेकिन उस पर अमल करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोई पार्क नहीं है, जहां बुजुर्ग जाकर बैठ सकें और खाली समय बिता सकें। सुबह व शाम की सैर की जा सके। बच्चों को खेलने का एक उपयुक्त स्थान मिल सके। इस तरफ प्रशासन ध्यान दें। -राजू, होडल
------
होडल शहर में पार्क बनाए जाने की मांग कई बार लोगों द्वारा उठाई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं है। नगर परिषद के अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। मुख्यमंत्री की भी घोषणा हैं। पार्क का निर्माण जल्द होना चाहिए। -नरेश कुमार

---------
अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी
इस बारे में मैं नगर परिषद अधिकारियों से बात करूंगा कि समस्या कहां पर है। मुख्यमंत्री की हर घोषणा को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। शहर में पार्क निर्माण पर भी ध्यान दिया जाएगा। शहर के लोगों को पार्क मिले, अच्छा वातावरण मिले, मेरी भी यही प्राथमिकता रहेगा। इसके लिए अधिकारियों से मामले की जानकारी जी जाएगी।
-वकील अहमद, एसडीएम होडल
फोटो 07पीएएलपी-9, 10,11 में हैं।
कैप्शन: 9- होडल में पुराने बस अड्डा की वह जगह, जहां महाराजा अग्रसेन पार्क बनाने की मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
कैप्शन: 10- राजू
कैप्शन: 11- नरेश चंद
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed