फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   child dies due to drowning while taking bath

नहाते समय में गड्ढे में डूबने से सात साल के सूरज की मौत

Wed, 22 Jul 2020 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
child dies due to drowning while taking bath
नहाते समय गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। झमाझम बारिश में नहाते समय बुधवार सुबह भूपानी थाना के अमर भट्ठा कॉलोनी में एक सात साल का बच्चा गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत गई। जबकि उसके साथ नहाने गए आठ साल का दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर घायल बच्चे को बीके सिविल अस्पताल में ले गए, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण अमर भट्ठा कॉलोनी के आसपास मिट्टी की खुदाई से बने गड्ढों में पानी भर गया है। बुधवार सुबह भी हुई झमाझम बारिश में अमर भट्ठा कॉलोनी में रहने वाला सात वर्षीय सूरज पुत्र रामबख्श व आठ साल का गणेश पुत्र संजय नहाने लगे। दोनों नहाते-नहाते घर से कुछ दूरी पर बने गड्ढे की तरफ चले गए। इसमें डूूबने से सूरज की मौत हो गई।
विज्ञापन

भूपानी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। वह ईंट भट्ठे के पास ही रह रहे थे। इस वजह से बच्चे नहाते समय गड्ढे में चले गए। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed