फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chief Minister boosted the morale of party workers in Hodal.

Palwal News: मुख्यमंत्री ने होडल में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister boosted the morale of party workers in Hodal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सावन में वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारीजी के दर्शन के लिए जाते समय होडल पहुंचे। यहां स्थानीय विधायक हरेंद्र सिंह ने जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जिले के संगठन कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार एवं जनसेवा के कार्यों में जुटने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 07 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए है । इसमें भी खास बात यह है की सात स्वर्ण पदक में से पांच स्वर्ण पदक हरियाणा की बेटियों ने हासिल किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और हर संभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, होडल के विधायक श्री हरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चरण सिंह तेवतिया, उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, एसडीएम बलीना, तहसीलदार अनिल कुमार सहित भाजपा पदाधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed