{"_id":"61e9a433ef75d9484f793b10","slug":"cases-registered-for-illegally-cutting-colony-at-three-places-three-nominated-palwal-news-noi627968017","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने के मामले दर्ज, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने के मामले दर्ज, तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। पुलिस ने तीन स्थानों पर करीब साढे़ सात एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटने के मुकदमे दर्ज किया है। पुलिस ने मामलों में जिला नगर योजनाकार विभाग की शिकायत पर तीन आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इन कॉलोनियों में किसी भी रजिस्ट्री न करने के लिए जिला प्रशासन को लिखित में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि पलवल-जोधपुर रोड पर तीन एकड़ में काटी गई है। कॉलोनी काटने वाले पलवल निवासी सचिन बत्रा ने काफी प्लॉट बेचकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इसके अलावा चांदहट थाना अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर गांव किठवाड़ी के समीप तीन एकड़ में किठवाड़ी निवासी जय सिंह तथा डेढ़ एक एकड़ में किठवाड़ी निवासी अनिल दलाल ने कॉलोनी काटी है। इन कॉलोनियों निर्माण कार्य भी जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल ने बताया कि पलवल जिला में कंट्रोल एरिया में 250 से ज्यादा स्थानों पर अवैध रूप से काटी रही कॉलोनियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। 200 से ज्यादा मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।