{"_id":"6592f8e1ea9555e2060efe06","slug":"cases-of-rape-triple-talaq-and-kidnapping-registered-palwal-news-c-24-1-snoi1004-4041-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दुष्कर्म, तीन तलाक और अपहरण के मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दुष्कर्म, तीन तलाक और अपहरण के मामले दर्ज
Mon, 01 Jan 2024 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरंतर जारी है। अब अलग-अलग स्थानों पर महिला का तीन साल तक यौन शोषण, तीन तलाक व दो युवतियों छात्राओं को अपहरण के तीन मामले सामने आए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले मामले में कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने दी शिकायत दर्ज कराई है कि मई 2020 में उसने अपनी बेटी की शादी की थी। उसकी बेटी के ससुर उसके घर आने लगे। सात दिसंबर 2020 को वह घर पर अकेली थी, उसी समय उसकी बेटी का ससुर आ गया, उसने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला के बेहोश होने पर दुष्कर्म किया और बिना कपड़ों के उसकी वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए। होश आने के बाद उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे वीडियो व फोटो दिखाकर धमकी दी कि यदि किसी को बताया या कार्रवाई की तो वायरल कर देगा। आरोपी ने उसके साथ वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर राजस्थान, हिमाचल, महाराष्ट्र व उत्तराखंड के अलग-अलग होटलों में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। करता रहा। परेशान होकर उसने सारी बातें अपने दामाद और बेटी को बताई। इसके आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज न मिलने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
पलवल। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का अप्राकृतिक यौन शोषण करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीन बार तलाक-तलाक कहकर तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 18 मार्च 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति, जेठ, ससुर, सास व ननद उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह घर बसाना चाहती थी, जिसके चलते उनके अत्याचारों को सहन करती रही। आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता और विरोध करने पर जमकर पीटता था। अन्य परिजन भी छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर सभी एकत्रित होकर उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पति ने उसे बुखार की दवाई के धोखे में गर्भपात की दवा खिला दी, उसका गर्भपात हो गया। उसने जब इस बारे में अपने मायके वालों को बताया तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। जिसके चलते पहले भी उसने एक शिकायत महिला थाने में दी थी, लेकिन आरोपियों ने गलती मान ली और उसने शिकायत वापस ले ली। उसके बाद भी पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने उसकी ससुराल समझाने के लिए फोन किया तो फोन पर उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन
घर से स्कूल गई दो छात्राओं का अपहरण
पलवल। घर से सरकारी स्कूल गई दो छात्रा वापस नहीं लौटी। पुलिस ने नाबालिग छात्रा की मां की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस छात्राओं का सुराग नहीं लगा पाई है। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार एक कॉलोनी निवास महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 30 दिसंबर को उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाली उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा बुलाकर ले गई। जिसके बाद वह भी अपने काम पर चली गई, लेकिन जब पीड़िता काम से लौटकर घर आई तो देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। उसने बच्चों से अपनी बेटी के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि वह तो अभी स्कूल से ही नहीं आई। जिसके बाद पीड़िता तुरंत दौड़ कर उसकी सहेली के घर गई तो पता चला कि वह भी घर लौटकर नहीं आई है। दोनों नाबालिग लड़कियां घर से स्कूल गई, लेकिन लौटकर नहीं आई। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी व उसकी सहेली का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।