फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   case registered for attempting to rape mother When fight with children in palwal

दबंगों की निकली दादागीरी: बच्चों से झगड़ा... मां से करने लगे घिनौनी हरकत, थाने पहुंची पीड़िता; सभी आरोपी फरार

Thu, 11 Apr 2024 06:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

हरियाणा के पलवल इलाके में बच्चों से झगड़ा होने पर मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। 

विज्ञापन
case registered for attempting to rape mother When fight with children in palwal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों के साथ झगड़ा होने पर मां के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी डीएसपी नरेंद्र खटाना के अनुसार, एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति नौकरी के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। 
विज्ञापन


उनके बच्चों का किसी बात को लेकर सफी मोहम्मद नामक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया, जिसके विरोध में आरोपी सफी, उसकी पत्नी और बेटा उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। आरोपी सफी मोहम्मद ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। य
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। उसने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed