फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered against the accused who hit the police vehicle

Palwal News: पुलिस वाहन को टक्कर मारने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused who hit the police vehicle
हथीन। जान से मारने की नीयत से पुलिस वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में हथीन पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिकिशन कि शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि दिल्ली के रजिस्ट्रेशन वाली बुलेरो गाड़ी को चुरा कर एक व्यक्ति पलवल से हथीन की तरफ आ रहा है। सूचना पर वह खुद स्टाफ के साथ सरकारी पुलिस की गाड़ी लेकर चुंगी मोड़ हथीन पर पहुंचे और नाकाबंदी की। इस दौरान संबंधित नंबर की बुलेरो आई। उसको रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बुलेरो चालक ने गाड़ी को पलवल की तरफ वापस भगाना शुरू कर दिया। भागता देख पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और गांव फिरोजपुर राजपूत के निकट बुलेरो चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। बुलेरो चालक ने एंटी नार्कोटिक्स सेल की पिक अप गाड़ी में भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी चालक चुराई गई बुलेरो को बामनी खेड़ा दीघौट रोड पर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed