फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case against two for kidnapping and gang rape

Palwal News: अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case against two for kidnapping and gang rape
तावडू। उपमंडल के एक गांव में 18 वर्षीय युवती को घर से अगवा कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक फरवरी की रात को युवती परिवार के साथ घर पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव के रहने वाले मुफसेद और इरफात जबरन घर से उठाकर करीब 100 मीटर दूर खेत में ले गए। जहां पर दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। रात दो बजे परिवार के लोग उठे तो लड़की घर पर नहीं थी। खोजबीन शुरू की तो खेत में वह बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने पूछताछ की तो युवती ने वारदात के बारे में बताया। युवती ने बताया कि मुफसेद और इरफात ने जान से मारने की धमकी देकर घर से उसे अगवा किया और खेत में ले गए। फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संदर्भ में जांच अधिकारी एएसआई कुकी का कहना है कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed