फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car-riding miscreants attacked the person, case on 9

कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति पर किया हमला, 9 पर केस

Sun, 27 Mar 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants attacked the person, case on 9
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव बडौली में दो कार में सवार बदमाशों ने जगबीर पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से जगबीर पर सीधी गोली चलाई गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। आरोपी एक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी बरामद कर दो नामजद सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर तेजपाल के अनुसार, गांव बडौली निवासी जगबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रात 9.15 बजे हसनपुर रोड स्थित बैठक पर बैठा था। तभी गांव लालगढ़ निवासी शशि, कुलदीप आए और गाली देने लगे, जिससे कहासुनी हो गई। आरोपी धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपियों के साथ सात अन्य लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए और आते ही जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चला दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए, जबकि एक कार मौके पर छोड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed