{"_id":"6a29bda9e7bc35994f04bb32","slug":"car-occupant-killed-in-collision-with-trailer-truck-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112706-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्राले की टक्कर से कार सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्राले की टक्कर से कार सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पलवल जिले के गांव मंडकोला निवासी एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के बड़े भाई अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई रामजीत 9 जून की रात करीब 12:45 बजे अपनी कार से किसी निजी कार्य से गया हुआ था। जब वह गांव किरंज के पास दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो ट्राला के चालक ने कथित रूप से तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि रामजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।