{"_id":"58d8ea334f1c1b4d7763dd2e","slug":"can-cause-accident-vehicles-standing-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुर्घटना का कारण बन सकते हैं राजमार्ग पर खड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना का कारण बन सकते हैं राजमार्ग पर खड़े वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
ट्राली के नीचे घुसी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग पर पलवल जिले की सीमा में यदि आप वाहन चला रहे हैं तो जरा संभल कर चलें। कहीं ऐसा न हो कि आपकी जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन जाए। ऐसा इसलिए है कि राजमार्ग पर अलीगढ़ मोड़ से लेकर महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) तक सड़क किनारे ट्रक व बड़े वाहन गलत तरीके से खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग को सफर के लिए सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन के दावे फेल हो रहे हैं। राजमार्ग पर न तो यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो पा रही है और न ही सड़क किनारे खड़े रहने वाले बड़े वाहन व ट्रकों को राजमार्ग से हटाया जा रहा है। वैसे तो गदपुरी से लेकर होडल स्थित करमन सीमा तक सड़क किनारे वाहन खड़े नजर आते हैं, परंतु शहरी सीमा के अंदर अलीगढ़ मोड़ से लेकर महर्षि दयानंद चौक तक बहुत बुरा हाल है।
विज्ञापन
यहां दोनों तरफ ट्रक व बड़े वाहन हरसमय खड़े रहते हैं। ट्रक मालिक रात को ट्रकों को राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ा करके अपने घरों को चले जाते हैं। इन ट्रकों के कारण साइड से निकलकर राजमार्ग पर आने वाला व्यक्ति दिखाई नहीं देता है। इससे हादसा होने का खतरा रहता है। रात को राजमार्ग पर लाइट न होने के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े मनीष भारद्वाज, राजेश शर्मा, सुनील कुमार ने बताया कि वे इस संदर्भ में कई बार जिला उपायुक्त व पुलिस अधिकारियों को मांग पत्र दे चुके हैं। उनके मांग पत्र के बाद तत्कालीन एसपी राकेश आर्य ने राजमार्ग पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाकर वाहन खड़ा करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाने के बोर्ड लगाए। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहनों व ट्रकों को हटवाने के लिए आरटीए व पुलिस अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। इस पर कार्रवाई चल रही है। राजमार्ग पर मिस्त्रियों से बोल दिया गया है कि वे ट्रक व वाहन न खड़े करवाएं। उसके बाद भी न मानने वालों के चालान काटे जाएंगे।
-अशोक कुमार शर्मा, उपायुक्त, पलवल