{"_id":"57eba7784f1c1ba074573a2b","slug":"cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल डालने में नियमों की अनदेखी कर रहा है बिजली विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल डालने में नियमों की अनदेखी कर रहा है बिजली विभाग
palwal
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
हथीन में सड़क में डल रही बिजली की तारें।
- फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम द्वारा हथीन 66 केवी पावर हाउस से मिंडकोला स्थित 33 केवी पावर हाउस के लिए अंडरग्राउंड 440 वोल्ट की केबल लाइन डाली जा रही है। यह केबल लाइन हथीन-मिंडकोला स्टेट हाईवे के बीचोंबीच रोड को खोदकर डाली जा रही है। 440 वोल्ट की उक्त लाइन को डालने में सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नियमानुसार स्टेट हाईवे पर भूमिगत केबल लाइन डालने के लिए कम से कम डेढ़ मीटर की गहराई पर ही केबल लाइन डालना निर्धारित है। इसके अलावा केबल लाइन पर ह्यूमन पाइप भी होना चाहिए जिससे कोई दुर्घटना ना हो। राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के प्रधान गजराज आर्य ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारी नियमों का उल्लंघन करके भविष्य के खतरों से अनभिज्ञ बने हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 440 वोल्ट बिजली का संप्रेषण खासा खतरनाक होता है। यदि कम गहराई पर केबल लाइन डाली गई तो भविष्य में मामूली दुर्घटना के चलते ही बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बिजली निगम के सुपरविजन इंचार्ज हसन के अनुसार उनकी तरफ से रोड में 2 से 2.5 फीट गहराई की जा रही है। उन्होंने बताया इस बारे में वे उच्च अधिकारियों को सूचित करके नियमानुसार गहराई कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश देंगे।
विज्ञापन