{"_id":"653aa0e8505cab23ad003e88","slug":"busted-for-withdrawing-old-age-pension-from-the-accounts-of-the-deceased-palwal-news-c-24-1-snoi1004-2931-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मृतकों के खाते से वृद्धावस्था पेंशन निकालने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मृतकों के खाते से वृद्धावस्था पेंशन निकालने का भंडाफोड़
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अमरपुर सहकारी बैंक में की छापेमारी
- 15 खातों से निकाली जा रही थी पेंशन, बैंक का रिकॉर्ड लिया कब्जे में
- अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद, बैंक कर्मियों की मिलीभगत आ सकती है सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मृतक बुजुर्गों के खाते से वृद्धावस्था पेंशन निकालने के मामले का मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने भंड़ाफोड़ किया है। दस्ते ने बृहस्पतिवार को अमरपुर स्थित दी फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा पर छापेमारी कर रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। मौके पर रिकॉर्ड जांच के दौरान 15 बुजुर्गों के खातों से नियमित वृद्धावस्था पेंशन निकालने की बात सामने आई, जिनकी मौत एक साल पहले हो चुकी है। धांधली मिलने पर टीम ने बैंक के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया और अपने साथ ले लिया। टीम ने बताया कि रिकॉर्ड जांच में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी मनीष सहगल के अनुसार द फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अमरपुर में सरकार की ओर से बुजुर्गों को दी जाने वाली पेंशन में धांधली की शिकायतें मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को टीम गठित कर बैंक में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बैंक का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच की गई। जांच के दौरान करीब 15 मामले ऐसे मिले, जिनमें बुजुर्गों की मौत 2022 में हो चुकी है और उनकी पेंशन नियमित 2023 में फॉर्म भरकर निकाली गई जा रही है। पेंशन बिना बैंक कर्मियों के मिलीभगत के निकालना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि अमरपुर शाखा में बुजुर्गों के सैकड़ों खाते हैं, जिनकी जांच करने में समय लगेगा। जांच के बाद और भी मामले सामने आने की उम्मीद है। इसके लिए बैंक के रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया गया है, रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जाएगी। जिन बुजुर्गों के खाते से मौत के बाद पेंशन निकली है, उनके फार्म पर हस्ताक्षर करने वालों की जांच भी जा रही है। जांच के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का दुरुपयोग करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-- -- -- -
टीम के पहुंचते ही बैंक कर्मियों में मची अफरातफरी
छापेमारी के दौरान डीएसपी मनीष सहगल के साथ टीम में शामिल अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही बैंक कर्मियों में अफरातफरी मच गई। टीम के सदस्यों ने तुरंत सभी डेस्कों से बैंक का रिकॉर्ड जब्त कर लिया और एक स्थान पर रखकर खातों की जांच शुरू कर दी। जांच में कई खातों में धांधली सामने आने पर डीएसपी ने रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया।