फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bus trips doubled on the occasion of Bhai Dooj

Palwal News: भाईदूज के मौके पर दोगुने किए बसों के फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bus trips doubled on the occasion of Bhai Dooj
अलीगढ़ 8 की जगह 16, आगरा 11 से 22, मथुरा के लिए 14 से 28 किए फेरे
विज्ञापन

गुरुग्रम, फरीदाबाद और अन्य लोकल रूट पर भी फेरे दोगुने किए, बस स्टाफ की छुट्टियां रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। भाईदूज पर बहन-भाइयों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने बसों के फेरे दोगुने करने का फैसला लिया है। पलवल बस डिपो ने विशेष बस संचालन योजना तैयार की है जिसके तहत सुबह 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक अधिकतर रूटों पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। सुगम व्यवस्था के लिए बस स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी है। जिले से अलीगढ़ 8 की जगह 16, आगरा 11 से 22, मथुरा के लिए 14 से 28 किए फेरे। हालांकि, भाई दूज पर घर जाने वाली महिलाओं को इस बार हरियाणा रोडवेज की ओर से फ्री बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। किराये पर छूट के पुराने नियम ही प्रभावी रहेगे।

डिपो प्रशासन के अनुसार, त्योहार के मद्देनजर रोजाना चलने वाली बसों के फेरे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। अब तक पलवल से अलीगढ़ के लिए रोजाना 8 बार बसें चलती थीं, जिन्हें बढ़ाकर 16 किया गया है। आगरा रूट पर 11 की जगह 22, मथुरा रूट पर 14 की जगह 28, और गुरुग्राम रूट पर 15 की जगह 25 से अधिक बार बसें चलाई जाएंगी। वहीं, फरीदाबाद-बल्लभगढ़ के लोकल रूटों को भी दोगुना कर दिया गया है, जिससे अब पलवल से इन मार्गों पर 60 से अधिक फेरे होंगे।
विज्ञापन


डिपो प्रशासन ने बताया कि पलवल बस डिपो में इस समय कुल 103 बसें हैं, जिनमें से सभी बसें त्योहार के दौरान पूरी क्षमता के साथ चलेंगी। सभी बस चालक या परिचालक की छुट्टी रद्द कर दी गई है ताकि संचालन में कोई बाधा न आए। बस स्टैंड पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जैसे ही एक बस में 45 से 50 यात्री बैठ जाएंगे, बस को तुरंत रवाना किया जाएगा और अगली बस को खड़ा कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई दूज जैसे पवित्र त्योहार पर हरियाणा रोडवेज का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और समय पर गंतव्य तक पहुंचाना है। भले ही इस बार महिलाओं को फ्री सेवा नहीं दी जा रही लेकिन बसों की संख्या बढ़ाकर उनकी यात्रा को आसान बनाया गया है। यात्रियों से अपील है कि वे भीड़भाड़ के समय संयम बनाए रखें, बस स्टाफ के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित सफर में सहयोग दें। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि भाई दूज जैसे पारिवारिक त्योहार पर कोई भी यात्री स्टेशन या बस स्टैंड पर इंतजार में न फंसे और हर बहन अपने भाई के घर समय पर पहुंचकर त्योहार मना सके। -अनिल तेवतिया डीआई, डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed