फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bus hits auto-rickshaw; six injured

Palwal News: बस ने ऑटो को मारी टक्कर, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bus hits auto-rickshaw; six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सोहना-पलवल मार्ग पर हाजीपुर और जैदापुर के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में सिकंदरपुर निवासी शांति देवी को सबसे अधिक चोटें आईं। उनके जबड़े की हड्डी तीन जगह से टूट गई, पसलियों में फ्रैक्चर हुआ और दाहिने पैर में गंभीर चोट के कारण अंगूठा व एक उंगली काटनी पड़ी।शिकायतकर्ता राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां शांति देवी 16 अक्तूबर को गांव की अन्य महिलाओं के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए गुरुग्राम जा रही थीं। सुबह करीब 8:30 बजे हाजीपुर-जैदापुर के बीच सामने से विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही एपीजे कॉलेज की बस ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार माया देवी, मालवती, सीमा, शारदा, गुड्डी और शांति देवी घायल हो गईं।
शांति देवी को उपचार के लिए एम्स ट्रामा सेंटर दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें छह-सात दिन तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। परिजनों ने 3 नवंबर को पुलिस को शिकायत देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस दुर्घटना से संबंधित तथ्यों और मेडिकल दस्तावेज की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed