फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Brother murdered due to greed for land

Palwal News: जमीन के लालच में भाई की कराई हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Brother murdered due to greed for land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। जमीन के लालच में सगे भाई की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों अनिल निवासी गौढ़ोता व गांव माहौली निवासी राहुल को दबोच लिया है। वारदात के मुख्य साजिशकर्ता भाई की तलाश जारी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि 11 मई को हसनपुर थाना पुलिस को गांव माहौली निवासी जयदीप ने पुलिस को बताया उसके भाई भविष्य ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें राजेन्द्र नाम के व्यक्ति पर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने और उसे परिजनों के खिलाफ भड़काने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जयदीप की शिकायत और घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर राजेन्द्र के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर मिली पिस्तौल के बाद आर्म्स एक्ट की धारा भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या: क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि भविष्य अपने हिस्से की जमीन बेचना चाह रहा था जिसकी भनक उसके भाई जयदीप को लग गई। उसने जमीन के लालच में अपने साले अनिल और गांव के साथी राहुल को रुपयों का लालच दिया। भविष्य की जान लेने के बाद इसे खुदकुशी का रूप देने के लिए सुसाइड नोट लिखा और सारी कहानी गढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed