फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Body of missing three-year-old boy found floating in pond; murder suspected.

Palwal News: लापता तीन वर्षीय बच्चे का शव जोहड़ में तैरता मिला, हत्या की जताई आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Body of missing three-year-old boy found floating in pond; murder suspected.
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में सनसनी मची, पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी





पलवल। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में मंगलवार की सुबह लापता हुए तीन वर्षीय प्रिंस का शव गांव के जोहड़ में तैरता मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घटना की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जोहड़ से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस ने गुमशुदगी के केस में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम के अनुसार, गांव करीमपुर निवासी डिगपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह उसके परिवार के सभी सदस्य गांव के मंदिर में आयोजित भंडारे में गए हुए थे। इस दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे उसका तीन वर्षीय बेटा प्रिंस घर से पशुओं के बांधने वाले प्लॉट की ओर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


जब उसके परिवार के सदस्य परिवार के मंदिर से लौटे तो प्रिंस घर पर नहीं मिला। वह लापता हो गया। परिजनों ने लापता बच्चे की गांव के आसपास व रिश्तेदारों के पास तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने प्रिंस के लापता होने की शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव के जोहड़ में लापता बच्चे का शव तैर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रभारी ने कहा कि मृतक बच्चे के पिता ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात ने उसके बेटे का अपहरण कर हत्या कर शव जोहड़ में फेंक दिया।

जोहड़ की तारबंदी को लेकर कई बार पत्र लिखा : सरपंच
गांव करीमपुर के सरपंच पवन ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन को गांव के जोहड़ की तारबंदी को लेकर कई बार पत्र लिखे हैं, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जोहड़ की घेराबंदी हो जाती तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं की आशंका कम हो सकती थी।


सभी पहलुओं को जांच में परखा जाएगा : थाना प्रभारी
इस मामले हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की जाएंगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसको लेकर सभी पहलुओं को जांच में परखा जाएगा। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed